स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भले ही आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन कला जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। लता जी ने अपनी आवाज से न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। जन्म 29 सितंबर, 1929 को जन्मी लता जी ने अपने जीवन में लगभग छत्तीस भारतीय भाषाओं में गाया और एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। लता जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है, संगीत जगत में उनके योगदान के लिए, उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लता जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी नवाजा गया था। नजर डालते हैं उनके जीवन की उपलब्धियों पर...