फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Health Update: आईसीयू में ही हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर्स ने फैंस से की दुआ करने की अपील

Thu, 20 Jan 2022 01:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से जूझ रहीं गायिका लता मंगेशकर अभी कुछ समय औरआईसीयू में ही भर्ती रहेंगी। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता को बीती आठ जनवरी को भर्ती कराया गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा है। वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉक्टर ने उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter: @iSachinSrivstva
लता ताई के डॉक्टरों ने कही दुआ करने की बात
स्वर कोकिला लता मंगेशकर जब से हॉस्पिटल में एडमिट हुई हैं तभी से उनके फैंस और स्टार्स उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। एक बार फिर उनके डॉक्टर प्रतीक समदानी ने उनकी सेहत के बारे में बताते हुए कहा है कि वह अभी भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर ने कुछ और बताने से इनकार किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लता ताई के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन

3 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : Social Media
कोरोना के साथ-साथ इसकी चपेट में हैं लता मंगेशकर
लता मंगेशकर अपने जीवन के 93वें साल में चल रही हैं। वे कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी ग्रसित हैं। बीमारी और उनकी उम्र को ख्याल में रखते हुए उनको आईसीयू में रखा गया है। उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
सालों से दिलों पर राज कर रही हैं लता जी
अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे महान पार्श्व गायिकाओं में से एक माना जाता है। लता को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत रत्न और कई अन्य पुरस्कार भी मिल चुके हैं। वह मुगल-ए-आज़म से 'ये कहां आगे हैं हम', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'दिल अपना' और प्रीत पारा से 'अजीब दास्तान है ये', 'ऐ मेरे वतन के लोगो' और 'लग जा गले' जैसे कई अन्य प्रतिष्ठित गीतों के लिए जानी जाती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें