फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में अर्पण की अटलजी की ये कालजयी कविता, बोलीं- 'वो हमेशा मेरे दद्दा रहेंगे'

Sat, 18 Aug 2018 05:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
16 अगस्त शाम 5.05 बजे देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आखिरी सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर देश में फैलते ही चारों तरफ सन्नाटा छा गया। ऐसे में राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी बड़े सदमे में चले गए। यहां बात करेंगे पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की जिन्होंने अटल जी की वो कविता अपनी आवाज में समर्पित की है जो कभी रिलीज ही नहीं हो पाई थी...
विज्ञापन

2 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
भारत्न रत्न से सम्मानित गायिका लता जी ने ट्विटर पर शेयर कर लिखा 'मेरे दद्दा अटल जी एक साधुपुरुष थे, हिमालय जैसे ऊंचे और गंगा जैसे पवित्र थे, मैंने जब उनकी कुछ कविताएं रिकॉर्ड की थी तो ये एक कविता एलबम में नहीं थी और इसलिए वो कविता में उनकी याद को अर्पण करती हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : getty images
लता जी ने अटल जी द्वारा लिखी गई कविता 'ठन गई, मौत से ठन गई' को गाया था और मयूरेश पाई ने म्यूजिक कम्पोज किया था।  

4 of 6
लता मंगेशकर - फोटो : pti
अटल जी के निधन पर शोक जताते हुए लता जी ने कहा 'पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी अद्वितीय नेता थे लेकिन मेरे लिए वह बड़े भाई की तरह भी थे, समझ के बड़े महान थे और वे हमेशा में मेरे दद्दा ही रहेंगे, मैंने कई बार पाया कि वह अपने आप में बहुत विजयी इंसान थे, अगर मुझे कोई प्रभावित करने वाला इंसान था तो वो अटल जी थे।'
 
विज्ञापन

5 of 6
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ था। वे 11 दिन से इस अस्पताल में आईसीयू में थे। उन्हें यूरिनल इंफेक्शन था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जी रहे थे। लेकिन देखते ही देखते अपनी लंबी बीमारी के सामने उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
अटल जी की मृत्यु की खबर मीडिया में आते ही देशभर में शोक की लहर दौड़ गई और उनके अंतिम संस्कार वाले दिन बड़ा जनसैलाब उनकी आखिरी झलक पाने को उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार राजधानी के स्मृति स्थल पर किया गया गया था जहां पीएम मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के दिग्गज नेता मौजूद थे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें