फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से 17 दिन पहले इरफान खान ने किया था ये आखिरी पोस्ट, खुश थे इतने जाहिर करना भी हो रहा था मुश्किल

Wed, 29 Apr 2020 07:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan - फोटो : twitter
बॉलीवुड के लिए आज का दिन बहुत भारी है। सिनेमाजगत ने उस सितारे को हमेशा के लिए खो दिया जिसके अभिनय की रोशनी से फिल्म इंडस्ट्री नई बुलंदियां छू रही थीं। इरफान बाकी सितारों की तरह सोशल मीडिया पर कम ही सक्रिय रहते थे। ज्यादातर अपनी जिंदगी को निजी ही रखते थे। कम बोलने वाले इरफान खान ने निधन से चंद दिन पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। जानिए क्या था इरफान खान का आखिरी ट्वीट।
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan - फोटो : instagram
इरफान खान के ट्विटर पर नजर डालें तो उन्होंने आखिरी पोस्ट 12 अप्रैल को किया था। इस पोस्ट में इरफान ने 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खुशी जाहिर की। इसके साथ ही अपनी मुस्कुराते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए इरफान ने लिखा था- 'मिस्टर चंपक के अंदाज में, दिल से ढेर सारा प्यार, कोशिश करूंगा कि बाहर से आपको दिखा सकूं।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' 13 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान के अलावा करीना कपूर और राधिका मदान मुख्य भूमिका में थे। यही वो फिल्म है जिसमें इरफान आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखे थे। इस फिल्म की शूटिंग इरफान ने लंदन से वापस आकर शुरू की थी। इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। जिसका इलाज करवाने के लिए विदेश गए थे।

4 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
पिछले साल लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद से ही इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में रहे हैं और डॉक्टरों को पूर्ण विश्राम के निर्देश के बावजूद उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना स्वीकार कर लिया। फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan - फोटो : social media
इरफान खान के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर आम हो या खास हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा से लेकर राजनीति जगत ने भी अभिनेता को याद किया। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता के निधन पर ट्वीट करके शोक व्यक्त किया।

Irrfan Khan Death: 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान आखिरी बार आए थे नजर, मौत की खबर से भावुक हुई स्टारकास्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें