फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान, दोनों बेटों सहित बॉलीवुड के ये कलाकार भी रहे मौजूद

Wed, 29 Apr 2020 06:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : संदीप सिंह, निर्माता
दिग्गज अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इरफान ने अपनी अंतिम सांस ली। मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया। लॉकडाउन की वजह से लोगों का इकट्ठा होना मना है ऐसे में अंतिम यात्रा के वक्त परिवार के सदस्य ही मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान के अंतिम संस्कार के वक्त उनके परिवार से केवल पांच लोग ही कब्रिस्तान में जा सके। इस दौरान उनके दोनों बेटे बाबिल और अयान मौजूद रहे। फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अंतिम यात्रा की तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan - फोटो : social media
परिवार के सदस्यों के अलावा निर्देशक विशाल भारद्वाज, तिग्मांशु धूलिया, कपिल शर्मा और गायक मीका सिंह भी इरफान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इरफान के शुरुआती दिनों से विशाल और तिग्मांशु अच्छे दोस्त थे। इरफान मुंबई में जिस बिल्डिंग में रहते थे वहीं कपिल और मीका भी रहते हैं।
 

4 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
इरफान की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है ऐसे में कब्रिस्तान के पास सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए, जिससे लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन ना हो। इरफान के जाने का शोक सिनेमा से लेकर खेल और राजनीति तक में देखने को मिल रहा है। नेताओं, खिलाड़ियों और बॉलीवुड कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिता की गोद में इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान का पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनका जन्म राजस्थान में हुआ था। अभी चार दिन पहले ही इरफान की मां का भी निधन हुआ। लॉकडाउन की वजह से वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शरीक नहीं हो पाए थे। इरफान के पिता यासीन खान का काफी पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें