फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पर भारी 20 दिन, रोजाना मिलती रहीं बुरी खबरें और श्रीदेवी समेत 3 नगीने खोए

Wed, 14 Mar 2018 02:36 PM IST
पूर्णिमा आचार्य, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sridevi
कहते हैं जब समय खराब चलता है तो वह सबको अपनी चपेट में ले लेता है। इस समय कुछ ऐसा ही खराब वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री का चल रहा है। पिछले 20 दिनों में बॉलीवुड से ऐसी कई खबरें आई हैं जिसने लोगों को सदमा पडुंचा दिया है। फैंस ये सोच ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर ये सब कुछ दिनों के अंदर कैसे हो गया। आपको बता दें कि सबसे पहले बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस श्रीदेवी की दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद फिल्मों में मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शम्मी भी दुनिया को अलविदा कह गईं और अब टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर नरेंद्र झा की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले सप्ताह ही मशहूर एक्टर इरफान खान की बीमारी की खबर सामने आई थी और बीते मंगलवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की भी शूटिंग के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। आइए आपको बताते हैं आखिर कैसे और क्यों बॉलीवुड पर भारी रहे 20 दिन....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Sridevi
श्रीदेवी
गत 24 फरवरी 2018 को एक्ट्रेस श्रीदेवी के बाथटब में डूबकर हुई मौत से अभी भी पूरा देश सदमे में है। लोग ये सोच ही नहीं पा रहे हैं कि आखिरकार ऐसा हो कैसे गया। आपको बता दें कि बीते 24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी का निधन हुआ था। वैसे तो पहले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत की खबर आई थी। हालांकि बाद में पता चला कि बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। 28 फरवरी 2018 को मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया था। 24 साल पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को एक ऐसा सरप्राइज दिया था जिससे दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी और अब ठीक इतने साल बाद एक बार फिर एक ऐसा ही सरप्राइज बोनी कपूर और श्रीदेवी की जिंदगी को दर्दनाक तरीके से हमेशा के लिए बदल के चला गया।
विज्ञापन

3 of 6
शम्मी आंटी - फोटो : self
शम्मी
बॉलीवुड की वेटरेन एक्ट्रेस शम्मी का 6 मार्च 2018 को निधन हो गया था। शम्मी 87 साल की थीं। शम्मी ने फिल्म 'कुली नंबर 1' 'खुदा गवाह', 'हम', 'अर्थ', 'द बर्निंग ट्रेन', 'शिरिन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी के पॉपुलर सीरियल 'देख भाई देख' में भी उनका अहम रोल था। आपको बता दें कि शम्मी ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था। साल 1949 से 1969 में वह फिल्मों में काफी सक्रिय रही थीं। 

4 of 6
narendra jha
नरेन्द्र झा
साल 2018 बॉलीवुड के लिए गमों का सैलाब लेकर आया है। 14 मार्च की सुबह बॉलीवुड एक्टर नरेंद्र झा दुनिया को अलविदा कह गए। वह टीवी और फिल्मों के जाने मानें कलाकार थे। 14 मार्च की सुबह 5 बजे एक्टर नरेन्द्र झा का निधन हो गया। मधुबनी जिले से रिश्ता रखने वाले नरेन्द्र झा का निधन चौंकाने वाला है। वह 55 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था। यह उनका तीसरा हार्ट अटैक था।
विज्ञापन

5 of 6
IRRFAN
इरफान खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान ने खुद ट्विटर पर अपने एक गंभीर बीमारी की चपेट में आने की खबर दी थी। 51 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वह एक 'दुर्लभ बीमारी' से पीड़ित हैं। इरफान ने लिखा था कि हफ्तेभर में उनके पास इस बीमारी के संबंध में जांच रिपोर्ट आ जाएगी और उसके बाद ही वह जानकारी साझा करेंगे। इस खबर के फैलने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना शुरू कर दी थी। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग चलने के दौरान अचानक ही तबीयत बिगड़ गई थी। बिग बी ने 13 मार्च 2018 की सुबह 5 बजे अपने ब्लॉग में लिखा था कि उनकी तबीयत खराब है और वह डॉक्टरों से मिलकर आराम करेंगे। आपको बता दें कि बिग बी ने सुबह 3 बजे तक शूटिंग की थी। यह पहली बार नहीं है जब फिल्म के सेट पर बिग बी को डॉक्टरों की जरूरत पड़ी है। इससे पहले साल 1982 में बिग बी के साथ बड़ा हादसा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें