फिल्म पद्मावत में खिलजी का किरदार निभाने के बाद रणवीर सिंह की हर तरफ तारीफ हो रही है। फिल्म ने भी बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। हाल ही में रणवीर जिम से बाहर आए तो उन्हें फैंस ने घेर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रणवीर सिंह
वैसे तो रणवीर अपने फैंस के लिए बेहद अच्छे हैं। अक्सर उन्हें फैंस को ऑटोग्राफ और सेल्फी देते देखा गया है। लेकिन इस बार ना जाने रणवीर को क्या हुआ था। अचानक सेल्फी देते-देते रणवीर ने फैंस को धक्का देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
रणवीर सिंह
जी हां, जब रणवीर जिम से बाहर आए तो वहां उनके बहुत से फैंस खड़े थे। सभी उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। हर बार की तरह रणवीर ने एक-एक करके सेल्फी देना शुरू किया। रणवीर सिंह के साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड्स भी थे।
4 of 5
रणवीर सिंह
बात तब बिगड़ गई जब एक फैन सेल्फी की जगह वीडियो सेल्फी लेने लगा। तब रणवीर और उनके गार्ड्स को गुस्सा आ गया और उन्होंने फैन को धक्का दे दिया। इसकी एक वजह यह भी थी कि सेल्फी लेने वाले फैंस की लाइन लंबी थी और रणवीर के पास समय कम था।
करीब 20-25 फैंस को सेल्फी देने के बाद रणवीर वहां से निकल गए। बता दें कि इन दिनों रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर की हीरोइन कौन होगी इस बात का पता नहीं चल पाया है।