फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lara Dutta: फिल्म 'अंदाज' के 20 साल पूरे होने पर लारा दत्ता ने लिखा इमोशनल नोट, अक्षय-प्रियंका का जताया आभार

Tue, 23 May 2023 02:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंदाज - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता ने कई फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है। अपने अभिनय से लारा फैंस को दीवाना बना देती थीं। फिल्मों में आने से पहले लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। हाल ही में, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद किया और अपनी पहली फिल्म ‘अंदाज’ की रिलीज के 20 साल पूरे होने पर एक बेहद भावुक नोट लिखा।

 
विज्ञापन

2 of 5
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

 लारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म अंदाज का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। लारा ने पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ रहने के लिए अक्षय की आभारी हैं। उन्होंने प्रियंका की यह कहते हुए सराहना की कि दोनों हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। 

विज्ञापन

3 of 5
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने तस्वीरों को साझा करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘और ऐसे ही…….. 20 साल हो गए हैं।  क्या अविश्वसनीय, लंबी यात्रा रही है। मैं सबसे पहले दर्शकों और प्रशंसकों की हमेशा आभारी रहूंगी कि उन्होंने इस फिल्म को इतना प्यार दिया है। सुनील दर्शन ने  मुझे अपनी पहली फिल्म के लिए ऑफर किया था। वह सच में सबकी केयर करने वाले व्यक्ति हैं। अक्षय ने फिल्म की शूटिंग के दौरान हमेशा मुझे हंसाया है। उनके लिए मैं बस इतना कहूंगी कि बस वही रहने के लिए जो वह हैं।’

Pankaj Tripathi: जहां की प्राइमरी की पढ़ाई, वहां पहुंचे पंकज, पिताजी के नाम बने ट्रस्ट से बदला स्कूल का नक्शा

4 of 5
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
लारा ने अभिनेत्री प्रियंका को अलग से मेंशन करते हुए उनकी तारीफ में लिखा, ‘प्रियंका चोपड़ा   हम हमेशा एक-दूसरे का साथ देंगे। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने मुझे जो दिया है , उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी। हमने एक लंबा सफर तय किया है और आज इस मुकाम पर आकर जब मैं पीछे देखती हूं तो मुझे वाकई में काफी अच्छा लगता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ का निर्देशन राज कंवर ने किया था। सुनील दर्शन ने फिल्म को संगीत दिया था।  फिल्म में लारा दत्ता, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें