बॉलीवुड की दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री ललिता पवार को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने रामायण में मंथरा का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी थीं। ललिता पवार का आज जन्मदिन है। 18 अप्रैल 1966 को नासिक में जन्मीं ललिता पवार को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। इनके ऐतिहासिक किरदारों को आज भी पसंद किया जाता है। उन्हें बचपन से ही अभिनय का शौक था, ललिता ने महज नौ साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह अपने समय की हिट अभिनेत्री थीं। आज ललिता पवार के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...