फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले शाहरुख खान की पहली पसंद थी ये टीम, ललित मोदी ने किया खुलासा

Sun, 24 Nov 2024 01:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहरुख खान आईपीएल में टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। हालांकि, इस टीम को खरीदना शाहरुख खान की मर्जी नहीं थी। इस बात का खुलासा ललित मोदी ने किया है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर अपनी आईपीएल टीम को लेकर चर्चा में आ गए हैं। शाहरुख खान को लेकर ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में कुछ बातें बताई हैं। ललित मोदी ने बताया कि कैसे शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक बने। केकेआर सबसे पसंदीदा टीमों में से एक बन गई है, लेकिन मोदी ने खुलासा किया कि केकेआर खान की पहली पसंद नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान को लेकर खुलासा
शाहरुख खान के लिए आईपीएल में कोलकाता की टीम पहली पसंद नहीं थी। उससे पहले दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और अहमदाबाद की टीमों को खरीदने में वे दिलचस्पी रखते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख और रिंकू - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और अहमदाबाद की टीम खरीदना चाहते थे शाहरुख
राज शमानी के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने बताया शाहरुख सबसे पहले मुंबई और अहमदाबाद की टीम खरीदने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, बोली कुछ कम लगी थी। आखिरी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उनके हिस्से में आई है।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : IPL/BCCI
70-80 मिलियन की लगाई थी बोली
ललित मोदी ने बताया कि उनकी बोली 70-80 मिलियन थी, बाकी शहरों के लिए बोली 100 मिलियन लगी थी। कोलकाता में 85-87 मिलियन की बोली लगी, जहां शाहरुख खान की बोली सफल रही। ललित मोदी ने कहा, पहले साल में, हमें इसमें शामिल होने के लिए मशहूर हस्तियों को पैसे देने पड़े। दूसरे साल तक, वे खुद ही आ गए। तीसरे साल तक, वे आमंत्रित होना चाहते थे क्योंकि हर कोई खेल का हिस्सा बनना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आईपीएल की सफलता का राज
ललित मोदी ने कहा, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और अन्य जैसी अन्य हस्तियां ब्रांड एंबेसडर बन गईं। उनकी भागीदारी ने महिलाओं और बच्चों को खेल की ओर आकर्षित करने में मदद की, जो दर्शकों की संख्या के मामले में टूर्नामेंट की सफलता के लिए महत्वपूर्ण था। दर्शक संख्या के मामले में आईपीएल के सफल होने के लिए महिलाएं और बच्चे बेहद महत्वपूर्ण थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें