सिनेमाघरों में एक के बाद एक फिल्मों का आना जारी है। हालांकि, कुछ फिल्में कब सिनेमाघरों में आती हैं और कब चली जाती हैं इसका किसी को पता नहीं चलता। वहीं, हैरानी तब होती है जब कोई बड़े स्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन करती है। हालिया रिलीज कुछ फिल्मों का हाल ऐसा ही है। अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आई वांट टू टॉक' ने 22 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन इसके कलेक्शन से साफ हो रहा है कि दर्शकों ने इसे नकार दिया है। वहीं, राजनेताओं की वाहवाहियां हासिल कर चुकी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी दर्शक जुटाने में असफल नजर आ रही है। इसी बीच कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 3' दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह सफल रही है। तो वहीं, 'कंगुवा' और 'अमरण' का क्या हाल है? आइए जान लेते हैं-