फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: दिव्या भारती जैसी बड़ी स्टार बनना चाहती थी ये हीरोइन, हत्या के डेढ़ साल बाद मिला था कंकाल

Wed, 19 May 2021 12:52 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लैला खान और दिव्या भारती
फिल्म इंडस्ट्री में आने वाला हर इंसान स्टार बनने की चाह रखता है और चाहता है कि उसे ऐसा स्टारडम मिले कि लोग देखते ही रह जाए। ऐसा ही एक सपना लिए फिल्मी दुनिया में एक खूबसूरत अभिनेत्री ने कदम रखा था। लेकिन उसे ये नहीं पता था कि उसका ये सपना अधूरा रह जायेगा और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी जाएगी। जी हां, आज हम जिस अभिनेत्री की बात करने जा रहे हैं उन्होंने कम फिल्में कीं और जो कि खास चल भी नहीं पाई। लेकिन इस अभिनेत्री की हत्या ने सभी को हैरान कर दिया था। आज हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस लैला खान के बारे में। मशहूर एक्ट्रेस बनने का सपना लिए इंडस्ट्री में आईं लैला खान की हत्या कर दी गई थी और उनका कंकाल पुलिस को डेढ़ साल बाद मिला था। सिर्फ यही नहीं लैला के पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया था। तो चलिए आपको बताते हैं कौन थीं लैला खान और क्यों हुईं उनकी हत्या...
विज्ञापन

2 of 8
लैला खान
पाकिस्तान में जन्मीं लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था।  उनकी मां सेलिना पटेल थीं। जिन्होंने तीन शादियां की थीं। सेलिना पटेल की पहली शादी नादिर शाह पटेल से हुई थी, जिनकी बेटी लैला खान थीं। लैला खान की पहली फिल्म साल 2008 में आई थी, जिसका नाम था 'वफा: अ डेडली लव स्टोरी।'
विज्ञापन

3 of 8
लैला खान
इस फिल्म में लैला ने सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ रोमांस किया था। फिल्म को राखी सावंत के भाई राकेश सावंत ने निर्देशित किया था। ये फिल्म कुछ खास तो चली नहीं लेकिन लैला के बोल्ड सीन्स सुर्खियों में छा गए। हालांकि, इसके बाद भी अभिनेत्री को अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थीं। वह बॉलीवुड की बी और सी ग्रेड की फिल्में करने लगीं और मुंबई में लगातार संघर्ष करती रहीं। लैला खान एक्ट्रेस दिव्या भारती को आइडल मानती थीं और उनकी तरह ही स्टार बनना चाहती थीं। कहा जाता है लैला दिव्या भारती की तरह ही एक्टिंग करने की कोशिश किया करती थी।

4 of 8
लैला खान
लैला खान की मां सेलिना के पास उस दौर में मुंबई में करोड़ों की संपत्ति थी। लैला का करियर कुछ खास चल नहीं रहा था ऐसे में उनकी मां ने सारी संपत्ति बेचकर दुबई शिफ्ट होने का प्लान बनाया। एक्ट्रेस की मां सेलीना और उनके तीसरे पति परवेज के बीच दूरियां बढ़ने लगी थी और सेलीना दूसरे पति आसिफ के करीब आ रही थीं। परवेज को लग रहा था कि सेलीना अपनी संपत्ति बेचकर आसिफ के साथ दुबई जा रही हैं और उसे छोड़ देगी।
विज्ञापन

5 of 8
लैला खान
मुंबई के इंगतपुरी में लैला के परिवार का एक फॉर्म हाउस था। सात फरवरी 2011 को लैला अपने भाई-बहनों के साथ इस फॉर्म हाउस पर पार्टी करने पहुंची थीं। इसी पार्टी में सेलीना और परवेज के बीच दुबई जाने को लेकर कहासुनी हुई। और परवेज ने लोहे की रॉड से सेलीना पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। मां के बचाव में आए भाई-बहनों को भी परवेज ने मौत के घाट उतार दिया, जिसमें लैला खान भी थीं। फॉर्म हाउस पर उस रात छह लाशें थीं और परवेज ने सभी को फॉर्म हाउस के पीछे दफन कर दिया।
विज्ञापन

6 of 8
लैला खान
लैला और उनके परिवार के अचानक गायब होने से एक्ट्रेस के पति ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। लैला के गायब होने के बाद उनके पिता नादिर पटेल से पुलिस ने पूछताछ की। उन्हें उनके बारे में कुछ पता नहीं था। सेलिना पटेल के दूसरे पति आसिफ शेख से भी कोई जानकारी नहीं मिलती। वहीं सेलिना का तीसरा पति परवेज टाक तो उनके परिवार के साथ गायब था।
विज्ञापन

7 of 8
लैला खान
करीब डेढ़ साल बाद पुलिस एक अन्य केस में एक शख्स को गिरफ्तार करती है। पूछताछ में पता चलता है उसका नाम परवेज टाक है। इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस मुंबई पुलिस को देती है। तब पुलिस पूछताछ में परवेज पूरी जानकारी देता है। परवेज पुलिस को अपने साथ लेकर मुंबई से दूर इंगतपुरी स्थित फॉर्महाउस में पहुंचता है।
विज्ञापन

8 of 8
लैला खान
परवेज ने बताया था कि फॉर्महाउस में स्विमिंग पूल के पास एक गड्ढे में छह लोगों के शव को दफनाया था। गड्ढे में छह लाशों के साथ छह मोबाइल भी मिले थे। जिनमें से केवल लैला खान का फोन ऑन रह गया था जबकि बाकी फोन ऑफ थे। मौत के दो दिन तक लैला का फोन कब्र के अंदर बजता रहा था। उनके दोस्त लगातार उनके बारे में पता लगाने के लिए उन्हें कॉल कर रहे थे। अभिनेत्री और उनके परिवार की बेरहमी से हुई हत्या से पूरी इंडस्ट्री सकते में आ गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें