फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी गागा का संस्कृत में लिखा गया मंत्र वायरल और कपिल ने ली PM मोदी संग सेल्फी, पांच खबरें

Sun, 20 Oct 2019 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lady gaga
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। दरअसल उन्होंने ट्विटर पर एक संस्कृत मंत्र लिखा। लेडी गागा ने अपने ट्वीट में लिखा 'लोकाः समस्ताः सुखिनोभवंतु'। जब से ये ट्वीट किया गया है तभी से ही ये वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
टीवी की दुनिया के मशहूर रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे रघु राम की पत्नी नताली डि लुसियो सात महीने की प्रेग्नेंट हैं। रघु और उनकी पत्नी दोनों एक दूसरे के साथ अपने बेबीमून को काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इस खास मौके पर छोटे पर्दे के बड़े स्टार कपिल शर्मा भी पहुंचे। कपिल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। कपिल ने फोटो के साथ ही कैप्शन लिखा है- 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आप से मिल कर और आपके विचार सुन कर बहुत अच्छा लगा। आप के कुशल नेतृत्व में हमारा देश नयीं नयीं ऊँचाइयों को छूता रहे और आप ऐसे ही हमारा मार्गदर्शन करते रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है! जय हिंद।'

 

4 of 5
Ranveer Singh And Anushka Sharma

दीपिका पादुकोण के साथ रिश्ते में आने से पहले रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा को डेट करते थे। हालांकि दोनों की अब शादी हो चुकी है। अब दोनों के रिश्तों में कड़वाहट नहीं है। हाल ही में रणवीर ने अनुष्का के लेटेस्ट फोटो पर तारीफभरा कमेंट किया है। रणवीर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए 'सुपर' लिखा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सेलेब्स में से एक हैं। ऋषि कपूर अक्सर कुछ ऐसा ट्वीट कर देते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। अब ऋषि कपूर ने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब सुर्खियों में है। उन्होंने अपने ट्वीट में सरकार पर निशाना साधा है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीट किया- 'आज की स्थिति मुझे मेरे पिता की फिल्म 'श्री 420' की याद दिलाती है। 'धोखाधड़ी का धंधा'। वही हो रहा है आज? सहकारी समितियां और बैंक घोटाले. उन धोखेबाजों को पकड़ो। उन्हें सजा दो। सही लोगों को हक दो. सरकार कृपया सुनें।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें