बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' काे काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म की सिर्फ आलोचना ही नहीं हुई थी बल्कि इसे बॉयकॉट करने तक की मांग उठी थी। इन सब का नतीजा यह हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि, यह बात अलग है कि ओटीटी पर दस्तक देने के कई हफ्तें बाद तक यह टॉप पर ट्रेंड करती रही। यही कारण है कि अतुल कुलकर्णी ने फिल्म के अब तक के सफर पर खुशी और संतोष जाहिर किया। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े विवाद पर भी खुलकर बात की।