फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Devrakonda: रश्मिका को छोड़ साउथ की इस एक्ट्रेस पर आया विजय का दिल, सोशल मीडिया पर बताया अपना 'प्यार'

Fri, 28 Oct 2022 05:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : instagram/thedeverakonda
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले विजय देवरकोंडा पिछले काफी दिनों से हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' चाहे टिकट खिड़की पर मुंह के बल गिरी हो, लेकिन अभिनेता का नाम यहां पर सभी की जुबान पर चढ़ा रहता है। उनकी लव लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ तक सबकुछ चर्चा का विषय बन चुका है। जहां बीते दिनों खबर आई थी कि विजय रश्मिका मंदाना संग रिश्ते में हैं, वहीं अब उनके प्यार को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर सबको हैरानी होने वाली है। इसी वजह से अभिनेता एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट बटोरते दिख रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू सिनेमा से सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का नाम पिछले काफी समय से 'पुष्पा' की श्रीवल्ली यानी 'रश्मिका मंदाना' से जोड़ा जा रहा था। दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर चल रही हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कबूल नहीं किया है। लेकिन जहां दोनों का नाम एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा था, वहीं अब कहानी में एक इंटरेस्टिंग ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, विजय देवरकोंडा ने हाल में एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। इस ट्वीट में विजय ने साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु को अपना 'प्यार' बताया है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
Vivek Agnihotri: सितारों पर फिर भड़के विवक अग्निहोत्री, निर्देशक ने कर डाली इंडस्ट्री की 'बर्बादी' की बात
विज्ञापन

3 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
साउथ की यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि सामंथा रुथ प्रभु हैं। जी हां, लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी सामंथा को चाहने वालों की लिस्ट में विजय देवरकोंडा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री की आगामी रिलीज होने वाली फिल्म 'यशोदा' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'मुझे उनसे उसी दिन प्यार हो गया था, जिस दिन पहली बार कॉलेज के बच्चे के रूप में बड़े पर्दे पर देखा था। आज मैं उनकी हर उस चीज के लिए प्रशंसा करता हूं जो वह हैं।' बता दें बीते दिन ही सामंथा की फिल्म 'यशोदा' का ट्रेलर रिलीज हुआ था।
Anoushka Shankar: दो साल बाद भारत का दौरा करेंगी पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का, यह होगा खास 
विज्ञापन

4 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा जल्द ही सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन पर काम करते नजर आएंगे। दोनों कॉमेडी फिल्म 'खुशी' में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। यह 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
फ्रेडी के फर्स्ट लुक में दिखा कार्तिक आर्यन का नया अवतार, इस ओटीटी पर आएगी फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें