लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
बच्चन पांडे व जुग जुग जियों से पीछे
वहीं वीकएंड की बात करें तो 'लाल सिंह चड्ढा' ने अपने पहले साप्ताहांत पर 26.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो वरुण धवन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई की तुलना में बहुत कम है। जी हां, पहले वीकएंड पर 'जुग जुग जियो', 'बच्चन पांडे', 'शमशेरा' और 'सम्राट पृथ्वीराज' ने क्रमश: 36.93 करोड़ रुपये, 31.75 करोड़ रुपये, 36.17 करोड़ रुपये और 39.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।