फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: चार-चार बार निकाह कर चुके हैं अदनान सामी, तीन रिश्ते तो पांच साल भी नहीं टिके

Mon, 15 Aug 2022 10:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों  को दीवाना बनाने वाले मशहूर गायक अदनान सामी देशभर में अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों  को दीवाना बनाने वाले मशहूर गायक अदनान सामी देशभर में अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। लंबे समय से पाकिस्तान में रह रहे सिंगर ने भारत के प्रति अपना प्यार के चलते ना सिर्फ भारत में रहने का फैसला किया बल्कि इसके लिए देश की नागरिकता तक हासिल की है। यह इत्तेफाक ही है कि भारत से प्यार करने वाले अदनान अपना जन्मदिन भी उसी दिन मनाते हैं जिस दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। देश के आजादी दिवस यानी 15 अगस्त को जन्मे अदनान सामी आज 51 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें- 

विज्ञापन

2 of 4
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

अदनान सामी का जन्म 15 अगस्त 1971 को लंदन में हुआ था। उनके पिता अदशद सामी खान पाकिस्ताम से थे जबकि उनकी मां एक भारतीय मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थीं। यही वजह है कि उनका हमेशा से भारत के प्रति झुकाव रहा है। गाने के अलावा अदनान वाद्य यंत्रों को बजाने में भी माहिर है। रिपोर्ट्स की मानें तो अदनान 35 से ज्यादा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजा लेते हैं। इसके अलावा उन्हें पियानो बजाने में विशेष महारत हासिल है। अपने गानों की वजह से लोकप्रिय हुए अदनान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। 

विज्ञापन

3 of 4
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि अदनान अब तक चार बार निकाह कर चुके हैं। उनके इन चार निकाह में से तीन रिश्ते तो पांच साल से ज्यादा चल भी नहीं पाए। इतना ही नहीं हैरानी वाली बात यह है कि सिंगर ने एक ही लड़की से दो बार निकाह किया था। अदनान से जुड़ी एक और बात ऐसी है जो शायद बेहद कम लोगों को ही पता हो। सिंगर ने फिल्म हिना की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार से भी निकाह किया था। जिस वक्त अदनान और जेबा की शादी हुई, उस समय अभिनेत्री महज 22 साल के थीं। इस शादी से उन्होंने एक बेटे को भी जन्म दिया। हालांकि, बच्चे के जन्म के कुछ समय बाद दोनों की यह शादी टूट गई। इसके बाद साल 2010 उन्होंने रोया सामी खान से शादी की और दोनों की एक बेटी भी है। 

विज्ञापन

4 of 4
अदनान सामी - फोटो : Social media
अपनी शादी के अलावा अदनान अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। एक समय ऐसा भी गायक का वजन 230 किलो था। उनका वजन इस कदर बढ़ गया था कि डॉक्टर्स ने यह तक कह दिया था कि वह छह महीने से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाएंगे। लेकिन उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से खुद को फैट से फिट कर लिया। हैरानी कि बात यह है कि अदनान ने बिना किसी सर्जरी के 165 किलो वजन कम किया था। 15 महीनों की कड़ी मेहतन के बाद सिंगर को देख हर कोई हैरान रह गया था। उनका यह गजब का ट्रांसफॉर्मेशन आज भी चर्चा में रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें