फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darlings Remake: आलिया की 'डार्लिंग्स' का तमिल और तेलुगू में बनेगा रीमेक! कहानी और किरदारों में होंगे ये बदलाव

Wed, 10 Aug 2022 07:35 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का बनेगा रीमेक - फोटो : insta
आलिया भट्ट की हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल यह काफी हद तक प्रभावित करने में सफल रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को जल्दी ही तमिल और तेलुगू में भी बनाया जाएगा। बता दें कि 'डार्लिंग्स' फिल्म में आलिया न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं बल्कि इस फिल्म से उन्होंने निर्माता के तौर पर भी डेब्यू किया है।
विज्ञापन

2 of 4
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया हाउस से बात करते हुए रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ गौरव वर्मा ने बताया कि उनके पास कुछ समय के लिए 'डार्लिंग्स' की स्क्रिप्ट थी, जिसे बनाते हुए उन्होंने इसे आने वाले समय में हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की पृरिदृश्य ऐसा है कि जिसे बहुत अच्छी तरह से कई भाषाओं में बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
डार्लिंग्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कहानी में होंगे बदलाव
सिनेमा में अगर किसी फिल्म का रीमेक बनाया जाता है तो उसकी कहानी वही रहती है लेकिन साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 'डार्लिंग्स' के रीमेक में कुछ बदलाव किए जाएंगे। हिंदी में रिलीज हुई 'डार्लिंग्स' की कहानी मुंबई शहर में सेट की गई है जबकि इसके रीमेक को स्थानीय पृष्ठभूमि में सेट किया जाएगा। वहीं किरदारों में भी इसी के हिसाब से बदलाव होंगे।
विज्ञापन

4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में
बात करें आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की तो रणबीर कपूर संग उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं वह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया के हाथ में हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें