फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Advait Chandan: लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने से आमिर खान और अद्वैत चंदन के बीच आई दरार? निर्देशक ने बताई सच्चाई

Tue, 18 Oct 2022 10:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अद्वैत चंदन, आमिर खान - फोटो : Instagram
इस साल आमिर खान ने चार साल बाद 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच खबरें आईं कि 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने की वजह से आमिर खान और निर्देशक अद्वैत चंदन के बीच खटास पैदा हो गई है। वहीं, अब इन खबरों पर अद्वैत चंदन का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
अद्वैत चंदन, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अद्वैत चंदन ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के साथ एक तस्वीर साझा की है। दोनों इस तस्वीर में बीच पर सर्फबोर्ड के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने आमिर और उनके बीच खटास पड़ने की खबरों को बेकार बताया है। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों आमिर सर और मेरे बीच अनबन की बातें करने वालों के लिए मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हम दोनों जिन्न और अलादीन, बल्लू और मोगली और अमर और प्रेम हैं।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग 'हम साथ साथ हैं', 'बंधन', आमिर खान और 'लाल सिंह चड्ढा' भी लिखा है। 

Bollywood Gossips: जब रामानंद सागर ने अरुण गोविल को ‘राम’ बनाने से कर दिया था इनकार, पढ़ें यह दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

3 of 4
अद्वैत चंदन - फोटो : सोशल मीडिया
अद्वैत चंदन के इस पोस्ट पर सितारे और फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने हार्ट इमोजी कमेंट कर लिखा, 'हमेशा', तो वहीं फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा किसने कहा, मुझे फिल्म बहुत पसंद आई, इंतजार रहेगा अद्वैत कि आप आगे क्या लेकर आने वाले हैं।' इसी तरह फैंस अपना सपोर्ट अद्वैत चंदन को दे रहे हैं।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने मनाया मंगेतर नुपुर का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। जहां 'फॉरेस्ट गंप' ने लोगों का दिल जीत लिया था, तो आमिर खान की फिल्म को शुरुआत से ही विरोध का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट की मांग ने जोर पकड़ लिया था और इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर साफ देखने को भी मिला।

Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें