पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। पुष्पा से लेकर केजीएफ 2 तक जो भी साउथ फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं, वहीं लोगों के दिलों-दिमाग पर छा रही हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कांतारा' के साथ देखा जा रहा है। ऋषभ शेट्टी स्टारर यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कांतारा' रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने में कामयाब हो रही है। देश के बड़े-बड़े सितारे फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। अब इन हस्तियों में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक राम गोपाल वर्मा का नाम भी शुमार हो गया है।