मिलिंद सोमन, विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मिलिंद सोमन ने किया सपोर्ट, विवेक ने उड़ाया मजाक
अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने ट्विटर पर पोस्ट साझा कर 'लाल सिंह चड्ढा' का सपोर्ट किया था और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। मिलिंद ने लिखा, 'ट्रोल्स एक अच्छी फिल्म को नहीं रोक सकते।' लेकिन इसके बाद लोग मिलिंद को भी ट्रोल करने लगे और 'पीके' फिल्म के सीन शेयर कर आमिर का विरोध करने लगे। वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने आमिर की फिल्म पर कटाक्ष किया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म की गुणवत्ता के बारे में तो भूल ही जाइए जब 60 साल के हीरो 20-30 साल की लड़कियों के साथ रोमांस करने के लिए बेताब होते है। युवा दिखने के लिए फोटोशॉप का सहारा लेते हैं, बॉलीवुड में मौलिक रूप से कुछ गड़बड़ है। जवान और कूल दिखने ने बॉलीवुड को तबाह कर दिया, जिसके लिए एक ही व्यक्ति जिम्मेदार है।'