फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज
रिलीज डेट- 3 जून
बिग बजट फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार नजर आए थे और उन्होंने फिल्म में 'सम्राट पृथ्वीराज' की भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी सम्राट की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि, रिलीज से पहले इस फिल्म के खिलाफ सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक बवाल हुआ था। हिंदू संगठनों को फिल्म के नाम पर आपत्ति थी। उन्होंने मेकर्स पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान करने का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज न होने देने की धमकी दी थी, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया। हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।