बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बीते लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा बीते लंबे समय से लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म को जहां रिलीज से पहले ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के ऊपर भारतीय सेना के अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे कई गंभीर आरोप भी लग चुके हैं। यही वजह है कि फिल्म के कलेक्शन पर भी इन सबका असर देखने को मिल रहा है। विवादों से घिरी इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं। ऐसे में तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इस फिल्म से ना सिर्फ आमिर खान बल्कि उनके फैंस को भी काफी उम्मीदें थी। हालांकि फिल्म के लगातार कम होते कलेक्शन को देख यह कहा जा सकता है कि अभिनेता और उनके फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। वहीं, रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को देशभर में करीब नौ करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
3 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत करने वाले इस फिल्म को लेकर उम्मीद की जा रही थी कि वीकएंड पर यह फिल्म कुछ अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि शनिवार को हुई कमाई को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म के कारोबार में कोई तेजी देखने को नहीं मिल रही है। बीते दिन जहां फिल्म ने 11.7 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं शनिवार को इसकी कमाई में फिर गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने तीन दिनों में अब तक देश भर में मात्र 27.96 करोड़ का कारोबार किया है। भारत में खराब प्रदर्शन और विरोध झेल रही लाल सिंह चड्ढा की किस्मत विदेशों में चमकती नजर आ रही हैं।
फिल्म का कलेक्शन भारत में लगातार कम हो रहा है। वहीं, विदेशों में भी यह ज्यादा दमदार कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म की बात करें तो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1994 में आई हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म में आमिर खान के अलावा अभिनेत्री करीना कपूर, मोना सिंह और साउथ एक्टर नागा चैतन्य अहम किरदार में नजर आए।