दंगल
आमिर खान की 'दंगल' हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसकी कमाई की चर्चा आज भी हिंदी सिनेमा में होती है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले भी खूब बवाल हुआ था। साल 2016 में 'दंगल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इससे कुछ समय पहले ही आमिर खान के बयान पर खूब हंगामा हुआ था। आमिर खान ने कहा था उनकी पत्नी किरण का कहना है कि भारत को छोड़ देना चाहिए क्योंकि देश का माहौल ठीक नहीं है। आमिर खान के इस बयान से लोग भड़क गए थे। हालांकि, फिल्म की दमदार कहानी, शानदार गानों से साथ कलाकारों की एक्टिंग ने तमाम विरोध को पीछे छोड़ दिया। 'दंगल' ने देशभर में 387.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 2070.3 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा है।