फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal singh chaddha day 11: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई 'लाल सिंह चड्ढा', 11वें दिन का कलेक्शन भी निराशाजनक

Mon, 22 Aug 2022 04:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। रोजाना सामने आ रहे कलेक्शन के आंकड़े आमिर के साथ ही मेकर्स के लिए भी बेहद निराशाजनक हैं। हालांकि मेकर्स का दावा है कि फिल्म विदेशों में अच्छी कमाई कर रही हैं, लेकिन देश में 'लाल सिंह चड्ढा' का कलेक्शन बेहद खराब रहा है। लंबे समय में बनी और बड़े बजट की यह फिल्म आमिर के करियर की डिजास्टर फिल्म बनने की कगार पर है। अब ग्यारहवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं और रिलीज के 11 दिन पूरे करने के बाद भी फिल्म अपने बजट की आधी लागत निकालने में भी विफल रही है।
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आमिर खान साल में एक या दो फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं और फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से तो उन्होंने पूरे चार साल बाद वापसी की है। इस फिल्म की कहानी ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप पर बुनी गई है। इतना अच्छा कॉन्सेप्ट होने के बावजूद फिल्म का इस तरह से फेल होना जाहिर तौर पर कलाकारों के साथ ही निर्माताओं के लिए भी झटका है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media
पहले दिन तकरीबन 11 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' छठे दिन के बाद से 11वां दिन आते-आते प्रतिदिन महज 1 करोड़ में सिमटती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन सिर्फ 1. 70 करोड़ का कारोबार किया है। ये आंकड़े भी सिर्फ हिंदी के नहीं बल्कि सभी भाषाओं के हैं। इस तरह से फिल्म का अब तक का प्रदर्शन बेहद खराब है।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा- आमिर खान - फोटो : instagram/aamirkhan
लाल सिंह चड्ढा का पहले दिन से अब तक का कलेक्शन इस प्रकार है।
 
क्रमांक कलेक्शन  (करोड़ में)
पहला दिन 11.7 
दूसरा दिन 7.26
तीसरा दिन
चौथा दिन 10
पांचवां दिन 7.87
छठा दिन 2.31
सातवां दिन 1.71
आठवां दिन 1.45
नौंवां दिन 1.35
दसवां दिन 1.54
ग्यारहवा दिन    1.70
टोटल कलेक्शन 55.89 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें