लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
अब जबकि, बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म ने खास कलेक्शन नहीं किया तो स्ट्रीमिंग साइट की दिलचस्पी भी फिल्म के राइट्स में कम हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के निर्माताओं को ओटीटी पर खरीदार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में फिल्म को प्रायोजित करने वाला स्टूडियो इसे अपने ग्रुप के ही एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी में है। बता दें कि आमिर खान के अलावा, करीना कपूर, मोना सिंह, नागा चैतन्य भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आए हैं।