फिल्मों से लेकर टीवी तक अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकीं भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों से लेकर गानों और छोटे पर्दे पर भी काफी पॉपुलर हैं। बढ़ती उम्र में भी बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह फैंस को अपने डांस मूव्स दिखा रही हैं और उन्हें भी डांस करने पर मजबूर कर रही हैं। मोनालिसा के इस वीडियो को फैंस भी पसंद कर रहे हैं।