फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: शाइनी पिंक नाइट सूट में बेबो ने साझा की तस्वीर, बोलीं- अगला हॉलीडे...

Wed, 14 Sep 2022 06:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की गॉसिप क्वीन करीना कपूर अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। करीना अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना बखूबी जानती हैं। यही वजह है कि वह व्यस्त शेड्यूल में से भी घूमने-फिरने के लिए वक्त निकाल लेती हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलती है। बता दें कि बेबो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती नजर आती हैं। उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शाइनी पिंक कलर के नाइट सूट में नजर आ रही हैं। करीना कपूर बिस्तर पर आराम फरमाती नजर आ रही हैं। मैसी लुक में भी करीना काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर के साथ करीना कपूर ने शानदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'बेड पर लेटी हूं और अपनी अगली वेलनेस हॉलीडे की प्लानिंग करते हुए अपना मी टाइम एंजॉय कर रही हूं।' कैप्शन देखकर तो लग रहा है कि करीना जल्द ही सैर-सपाटे पर निकलने की तैयारी में हैं। वैसे, बता दें कि करीना अक्सर परिवार के साथ देश-दुनिया में घूमती-फिरती नजर आती हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह कहां घूमने निकलती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते महीने वह आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आई थीं। करीना जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित वेब सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। यह वेब सीरीज जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के बेस्टसेलिंग उपन्यास 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है।, करीना के साथ इस वेब सीरीज में एक्टर जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अहम रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें