उर्फी जावेद
- फोटो : social media
बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह इंडस्ट्री में अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से जानी जाती हैं। यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल ही उर्फी की पहचान है, जिस वजह से वह ट्रोल भी होती रहती हैं लेकिन उर्फी ने हमेशा ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। बीते दिनों, उर्फी जावेद पत्थरों से बनी एक ड्रेस पहने नजर आई थीं, जिस वजह से लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। लोगों को जवाब देते हुए उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसके कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा था, 'हां, सही समझे आप इस कमेंट ने ही मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया, मुझपर आरोप मत लगाना, इस कमेंट पर लगाना।'