आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में आमिर खान ने उस समय के बारे में बात की, जब उनके परिवार पर बहुत अधिक कर्ज हो गया था। बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि उनके स्कूल के दिनों में छठवीं कक्षा की छह रुपये, सातवीं कक्षा की सात रुपये और आठवीं कक्षा की आठ रुपये फीस थी। फिर भी, आमिर और उनके भाई-बहनों को अपनी फीस देने में हमेशा देर हो जाती थी। अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए आमिर ने कहा कि एक-दो बार चेतावनी देने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने भरी सभा में उनके नाम की घोषणा करने की चेतावनी भी दे डाली थी। इस बात को बताते हुए आमिर की आंखों में आंसू आ गए।