सीता रामम
- फोटो : insta
सीता रामम
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'सीता रामम' का बज रिलीज से पहले ही बना हुआ था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी हैं और तीनों कलाकारों की एक्टिंग को फैंस पसंद कर रहे हैं। 'सीता रामम' को हिंदी, तमिल, तेलुगू में रिलीज किया गया है। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 3.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन फिल्म की कमाई 4.8 करोड़ रुपये रही थी। वीकएंड पर इस फिल्म ने लगभग 5.94 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की टोटल कमाई 13.79 करोड़ हो गई है। हालांकि, पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई ये फिल्म उम्मीद जितना कारोबार नहीं कर पाई है।