आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया ने दिया टैग!
हाल ही में एक वेब शो के दौरान आमिर खान ने कहा, 'मैं परफेक्शन में यकीन नहीं रखता, क्योंकि मुझे लगता है कि अपूर्णता में ही सुंदरता होती है।' आमिर ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से यह टैग मुझे मीडिया ने दिया। दरअसल, काफी लंबे वक्त तक मेरी कोई फिल्म ऐसी नहीं थी, जो चली न हो। इसलिए, यह टैग दिया गया।' उन्होंने यह भी कहा कि वह जिस चीज को वाकई प्यार करते हैं और पसंद करते हैं वह है जादू और जादुई क्षण। आमिर ने कहा, 'जादुई क्षण परफेक्शन से ज्यादा आकर्षक हैं।'