फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSC vs Raksha Bandhan: अक्षय ने आमिर के आगे टेके घुटने! लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन में कौन किससे आगे?

Wed, 10 Aug 2022 06:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन - फोटो : social media
यह हफ्ता बॉलीवुड फिल्मों के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। इस हफ्ते बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स आमिर खान और अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। जी हां, 11 अगस्त को जहां एक तरफ आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, वहीं अक्षय की 'रक्षा बंधन' भी रिलीज हो रही है। काफी समय से दोनों फिल्मों का और बॉक्स ऑफिस पर होने वाली इनकी भिड़ंत का बहुत समय से बज बना हुआ है। अब जब दोनों फिल्मों के रिलीज होने में 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है, हम आपको इस रिपोर्ट में आपको 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की एडवांस टिकट बुकिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय से आगे निकले आमिर
बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' कल रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सिनेप्रेमी दोनों फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जहां एक तरफ आमिर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के  चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ, खिलाड़ी कुमार लगातार तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद इस 'रक्षा बंधन' से बहुत उम्मीद लगाकर बैठे हैं। दोनों फिल्में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं, टिकट खिड़की पर शुरुआती आंकड़े देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' टिकट बुकिंग में 'रक्षा बंधन' से थोड़ा आगे चल रही है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर की अच्छी शुरुआत
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लाल सिंह चड्ढा' के बुधवार सुबह तक तीन बड़े थिएटर्स, पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 30,000 टिकट बिके हैं। पैन इंडिया टिकट सेल की बात करें तो फिल्म के पहले दिन के लिए अब तक लगभग 57,000 टिकट बिके हैं। गौरतलब है कि किसी भी फिल्म के रिलीज होने से एक दिन पहले टिकटों की बिक्री दोगुनी हो जाती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की बुकिंग पूरे देश में लगभग 1.10 लाख तक पहुंच सकती है। बता दें कि आमिर की इस फिल्म का सोशल मीडिया पर बहुत दिनों से बज बना हुआ है और इसको बायकॉट करने की डिमांड भी उठ रही है। 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है और इसमें आमिर खान के साथ-साथ करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।    
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन - फोटो : social media
'सम्राट पृथवीराज' से भी कम रही बुकिंग 
अब बात करें अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' की तो आमिर की फिल्म के हिसाब से इसका बज लोगों में कम देखने को मिल रहा है। जहां तक एडवांस बुकिंग का सवाल है, तो 'रक्षा बंधन' ने टिकट खिड़की पर धीमी शुरुआत की है। इसकी एडवांस बुकिंग अक्षय की सुपर फ्लॉप फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से भी कम है। लेकिन इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि अमूमन अक्षय कुमार की फिल्मों की बुकिंग शुरुआत में कम ही होती है। 'रक्षा बंधन' की फाइनल एडवांस बुकिंग आमिर खान की  'लाल सिंह चड्ढा' से लगभग 35% कम हुई है। पूरे भारत में 'रक्षा बंधन' के अब तक लगभग 35,000 टिकट बिके हैं, जो 'लाल सिंह चड्ढा' से बहुत कम है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें