फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flashback: जब एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाये थे आमिर खान, ऐसी हो गई थी हालत

Mon, 18 Apr 2022 04:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। यह कहना गलत भी नहीं है, क्योंकि चाहे वह उनकी कोई फिल्म का सीन हो या उनका किरदार वह हर काम परफेक्शन के साथ करना पसंद करते है। वह किसी भो रोल में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। और ऐसा ही एक किस्सा 1998 में आई फिल्म 'गुलाम' से जुड़ा है, जिसे जानकार सब हैरान रह गए थे। क्या आपको पता है कि गुलाम फिल्म के एक सीन के लिए आमिर खान 12 दिन तक नहीं नहाए थे? 
विज्ञापन

2 of 5
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए आमिर खान ने 12 दिन तक ना नहाने का फैसला लिया था। दरअसल, हुआ यूं था कि 'गुलाम' का क्लाइमैक्स सीन शूट होना था। इस सीन में विलेन बने शरद सक्सेना आमिर के किरदार की जमकर धुनाई करते हैं। ऐसे में आमिर के चेहरे पर काफी गंदगी लग जाती है, लेकिन सीन पूरा शूट नहीं हो पाता है। ऐसे में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने सीन को परफेक्ट बनाने के लिए ना नहाने की ही कसम खा ली।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाम में आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान को इस बात का डर था कि अगर मेकअप हटाया तो चेहरे पर लगी गंदगी भी हट जाएगी और इसके बाद ये लुक दोबारा नहीं मिल पाएगा। ऐसे में कहा जाता है कि फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को परफेक्ट तरीके से शूट करने के लिए आमिर खान ने 10-12 दिन तक ना नहाने का फैसला कर लिया था। इसलिए शायद आज आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है।

4 of 5
गुलाम में आमिर खान और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आमिर खान ने सिद्धार्थ मराठे का रोल निभाया था और उनके साथ रानी मुखर्जी इस फिल्म में नजर आई थी। इस फिल्म का ट्रेन में हुआ एक सीन बॉलीवुड के अब तक के फेमस ट्रेन सीन्स में से एक है। इस सीन की उस समय काफी तारीफ भी हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से अपना लुक भी सामने आ चुका है। इसमें उनके साथ करीना कपूर नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें