फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: राष्ट्रगान पर सैल्यूट न करने के आरोप के बीच आमिर ने फहराया तिरंगा, बेटी इरा भी दिखीं साथ

Sat, 13 Aug 2022 12:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान के साथ घर की बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगाया है।
विज्ञापन
1 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' जबरदस्त बायकॉट के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध हो रहा है। इसी बीच अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आमिर खान अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे थे। लोगों ने आरोप लगाया है कि जब शो के सेट पर राष्ट्रगान बजा था उस दौरान आमिर खान ने सैल्यूट नहीं किया था। इन तमाम विवादों के बीच अब आमिर खान ने अपने घर की बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगाया है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आमिर खान, इरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' मुहिम की शुरुआत की, जिसमें केंद्र सरकार ने 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने की अपील की। आमिर खान ने सरकार की इसी मुहिम का साथ देते हुए अपने घर की बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगाया है। सामने आई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपने घर की बालकनी में खड़े हैं और वह फोन चला रहे हैं। उनकी बालकनी में राष्ट्र ध्वज लगा हुआ है। दूसरी फोटो में आमिर के साथ उनकी बेटी इरा खान भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में आमिर खान की फिल्म 
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अभिनेता के पुराने बयान की वजह से विवादों में फंसी हुई है। आमिर ने साल 2015 में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी किरण राव उनसे कहती हैं कि उन्हें इस देश में डर लगता है। अभिनेता के इस बयान पर तब खूब बवाल हुआ था और आज भी आमिर अपने इसी बयान का नुकसान झेल रहे हैं। इसके अलावा, इस फिल्म पर भारतीय जवानों और भारतीय सेना का अपमान करने का भी आरोप लगा है। 
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ने दो दिन में की इतनी कमाई?
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' पैन इंडिया रिलीज है और इसी वजह से इस फिल्म से अच्छी खासी ओपनिंग की उम्मीद थी। दावा था कि यह फिल्म अपने पहले दिन पर 16-17 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 7.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें