लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या विरोध से मिलेगा फायदा?
ऐसा पहली बार नहीं है जब आमिर की किसी फिल्म का विरोध किया जा रहा है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म पीके पर भी काफी विवाद हुआ था। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। इसके अलावा आमिर की दंगल को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था, लेकिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कमाई की थी। बता दें कि दंगल आमिर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने 387 करोड़ का बिजनेस किया था। आमिर की इन पिछली फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लाल सिंह चड्ढा को भी विरोध से फायदा पहुंच सकता है।