लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली ही दिन बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के कारण सिनेमा मालिकों ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' दोनों फिल्मों के शोज को स्वेच्छा से कम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि "अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्म को देशभर में लगभग 10,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन कुछ जगहों पर पहले दिन फिल्म देखने अधिकतम 10 से 12 लोग आए थे। जिसकी वजह से सिनेमा मालिकों ने ओवरहेड्स को बचाने और सीमित शो में ऑक्यूपेंसी बढ़ाने के लिए दूसरे दिन दोनों फिल्मों के शोज को कम करने का फैसला किया।