फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

L2 Empuraan Collection: पहले सोमवार कमाल नहीं दिखा पाई 'एल 2 एम्पुरान', पांचवें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Tue, 01 Apr 2025 12:25 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

L2 Empuraan Box Office Collection Day 5: 'एल 2 एम्पुरान' की पांचवें दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
1 of 4
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
L2 Empuraan Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुकाबले नहीं हो पाई। फिल्म ने पहले वीकएंड रफ्तार के साथ कमाई की, लेकिन उसके बाद आज फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।
 
विज्ञापन

2 of 4
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज की कमाई
'एल 2 एम्पुरान' का आज सिनेमाघरों में पांचवां दिन था। इसके साथ ही फिल्म का पहला सोमवार था, लेकिन मंडे टेस्ट में भी फिल्म फेल हो गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पांचवें दिन 'एल 2 एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर गिरावट के साथ 11 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने इस अनोखे अंदाज में दी ईद की मुबारकवाद, तस्वीर साझा कर बताया कैसा है मूड
विज्ञापन

3 of 4
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कुल कमाई
पहले दिन जहां फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था, वहीं दूसरे दिन इसमें 47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला इसने तीसरे दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन भी इसकी कमाई उछाल के साथ 13.65 करोड़ रुपये रही। वहीं, अब 'एल 2 एम्पुरान' का कुल कलेक्शन 70 करोड़ रुपये हो चुका है।
Gaurav Khanna: शेफ रणवीर बरार ने कहा- इस कानपुर के लड़के से बचकर रहना, नेटिजन्स ने बढ़ाया गौरव खन्ना का हौसला
विज्ञापन

4 of 4
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार
'एल 2 एम्पुरान' का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पहले दिन इसने 12 प्रतिशत की कमाई की थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसने 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें अहम भूमिका भी निभाई है। फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे कई कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें