बच्चों के मनोरंजन के लिए समर्पित निकलओडियन ने बचपन से ही प्रतिदिन योगा करने की प्रेरणा देने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ साझेदारी की है। लगातार चौथे साल चल रही इस साझेदारी के अंतर्गत निकलओडियन के फ्लैगशिप अभियान #YogaSeHiHoga द्वारा योग के विभिन्न फायदों के बारे में बताया जाता है। इस अभियान में मशहूर किरदारों मोटू-पतलू, मैजिकटून रुद्रा और अभिमन्यु ने जबलपुर में आयोजित हुए देश के सबसे बड़े कार्यक्रम में स्वस्थ जीवनशैली के संदेश का प्रसार किया। इस कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य गणमान्य लोगों ने योगासन करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।