अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने हाल ही में कुमार सानू के साथ अपनी डेटिंग लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने दावा किया है कि 90 के दशक के लोकप्रिय गायक कुमार सानू को उन्होंने करीब पांच साल डेट किया। कुनिका ने खुलासा किया है कि दोनों के रिश्ते पर सिंगर की पत्ती रीता ने नाराजगी जाहिर की थी। कुमार सानू की एक्स वाइफ रीता ने कुनिका की कार तक चकनाचूर कर डाली थी। बता दें कि कुमार सानू और रीता का तलाक हो चुका है।