फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर नहीं झुकेगा पुष्पाराज, 'मुफासा' की कमाई जारी, पिट रही 'बेबी जॉन'

Thu, 09 Jan 2025 09:14 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 द रूल का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर अब भी लगातार जारी है। वहीं, मुफासा भी शानदार कारोबार कर रही है, लेकिन वरुण धवन की बेबी जॉन पिटती नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल, बेबी जॉन और मुफासा लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं और इन सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार जारी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार नोट छाप रही है। वहीं, मुफासा द लायन किंग भी दर्शकों को लुभा रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का प्रदर्शन भी लगातार जारी है, लेकिन इसका हाल काफी बेहाल नजर आ रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट छापे।
 
विज्ञापन

2 of 5
बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है बेबी जॉन
वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी की एक्शन ड्रेमा फिल्म बेबी जॉन का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर पिटती जा रही है और फिल्म की कमाई भी लगातार घटती जा रही है। साउथ अभिनेता विजय दलपति की फिल्म थेरी का रीमेक है बेबी जॉन, जिसने रिलीज के बाद सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। उसके मुकाबले बेबी जॉन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।
 
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म के बजट की आधी कमाई भी नहीं कर सकी बेबी जॉन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बजट की आधी कमाई भी नहीं कर सकी बेबी जॉन
बेबी जॉन का कलेक्शन शुरुआत से ही कुछ खास नहीं रहा। कुछ 180 करोड़ रुपये के बजट के आस पास बनी बेबी जॉन ने पहले हफ्ते में महज 36.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। sacnik के अनुसार, वहीं, दूसरे हफ्ते के अनुसार इसका कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने 22 लाख रुपये की कमाई की। वहीं बुधवार 15वें दिन फिल्म ने महज 20 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 39.15 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
'मुफासा द लायन किंग' की दमदार कमाई जारी - फोटो : सोशल मीडिया
'मुफासा द लायन किंग' की दमदार कमाई जारी
मुफासा द लायन किंग दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 66 करोड़ 15 लाख रुपये का दमदार कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म ने 45 करोड़ 9 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं फिल्म ने मंगलवार को 1 करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया और बुधवार को फिल्म ने 1 करोड़ 4 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का कुल कारोबार अब 126.59 करोड़ रुपये हो चुका है, जो बेबी जॉन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही 'पुष्पा 2 द रूल' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाल कर रही 'पुष्पा 2 द रूल'
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' लगातार बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 725 करोड़ 8 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म ने 264 करोड़ 8 लाख रुये की कमाई की। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 129 करोड़ 5 लाख की दमदार कमाई की। वहीं चौथे हफ्ते फिल्म ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की है। 34वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की और बुधवार को भी फिल्म ने 2 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक 1213 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर लिया है।
Mahendra Kapoor 91st Birthday : सुनील दत्त-अशोक कुमार की आवाज थे महेंद्र कपूर, इनके बिना अधूरा आजादी का जश्न

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें