ये कहानी है उस कलाकार की, जिसने बचपन से ही अपने अभिनय का जौहर दिखाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सबको खूब हंसाया और रुलाया भी। आज ये बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। ये कोई और नहीं बल्कि पटौदी खानदान के दामाद कुणाल खेमू हैं। कुणाल खेमू का जन्म 25 मई 1983 को एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि है, जो एक अभिनेता थे और उनकी मां का नाम ज्योति। कुणाल लीड एक्टर के तौर पर कभी बड़े अभिनेता तो नहीं बन पाए, लेकिन सह कलाकार के रूप में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। वहीं दूसरी ओर वे पेशेवर से ज्यादा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहे। इसके अलावा वे कई बार विवादों में भी घिरे। पिछले कुछ समय से कुणाल बॉलीवुड फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। अभिनेता से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जो शायद कम ही लोग जानते हैं।