फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन में रहने के बाद सोहा-कुणाल ने लिया था शादी का फैसला, देखें वेडिंग एलबम और वीडियो

Sat, 25 Jan 2020 05:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kunal and soha
बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को पांच साल हो गए हैं। दोनों 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे थे। कुणाल और सोहा ने शादी से पहले काफी समय तक एक दूसरे को किया था। जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी की सालगिरह के इस खास मौके पर आपको दिखात हैं इस रॉयल वेडिंग का एलबम।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram
सोहा और कुणाल की शादी भी बिग फैट वेडिंग थी। मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। सोहा ने अपनी शादी में गोल्डन रंग का लहंगा और उसके साथ नारंगी रंग की ओढ़नी सिर पर डाली थी। कुणाल भी गोल्डन और क्रीम शेरवानी में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। मेहंदी सेरेमनी में सोहा ने गुलाबी रंग का कुर्ता प्लाजो के साथ पहना था। दोनों के संगीत में करीना और सैफ ने साथ में डांस कर महफिल में चार चांद लगा दिए थे।
विज्ञापन

3 of 5
Soha Ali Khan Kunal Kemmu - फोटो : Instagram
बात दोनों की लव स्टोरी की करें तो कुणाल ने सोहा अली खान को पेरिस में प्रपोज किया था। दोनों की शादी भी रॉयल वेडिंग थी। हो भी क्यों न, आखिर शादी भी तो पटौदी खानदान की बेटी की थी। कुणाल और सोहा की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। कुणाल और सोहा ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि जब दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी तब उन्हें लगा भी नहीं था कि दोनों की दोस्ती भी हो पाएगी।

4 of 5
सोहा, कुणाल - फोटो : Social Media
पहली मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई। देखते ही देखते दोस्ती कब प्यार में बहल गई दोनों को ही पता नहीं चला। शादी करने से पहले दोनों ने लिव इन में रहने का फैसला किया। कुछ समय तक लिव इन में रहने के बाद एक दिन पेरिस में कुणाल ने सोहा को प्रपोज किया। इस बारे में सोहा ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया था। दोनों की शादी हो गई। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम इनाया रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोहा कुणाल वेडिंग रिसेप्शन - फोटो : Social Media
अपनी शादी की पांचवी सालगिरह पर कुणाल और सोहा दोनों ने ही अपनी शादी का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए एक दूसरे को विश किया है। कुणाल ने अपनी पोस्ट पर सोहा का उनकी जिंदगी में आने के लिए, उन्हें पिता बनाने के लिए, उनके हर सुख-दुख में साथ रहने के लिए शुक्रिया अदा किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें