फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म से किया इनकार, ऋतिक की इस फिल्म से डेब्यू करेंगी यह टीवी एक्ट्रेस

Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mrunal Thakur
ऋतिक की आने वाली बायोपिक फिल्म सुपर 30  के लिए एक्ट्रेस फाइनल हो चुकी है। फिल्म के डायरेक्टर ने इसके लिए ग्रैंड ऑडिशन लिया था जिसमें तकरीबन 15 हजार लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। आखिर में जीटीवी चैनल के एक सीरियल में काम करने वाली टीवी एक्टर को लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
कोचिंग इंस्टीट्यूट आनंद कुमार पर बनी रही बायोपिक फिल्म सुपर 30 के लिए टीवी एक्टर मृणाल पांडे को चुन लिया गया है। मृणाल जीटीवी चैनल के एक टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में मुख्य भूमिका में हैं।  फिल्म में ऋतिक प्रोफेसर आनंद कुमार के रोल में होंगे, जिनके कोचिंग इंस्टीटयूट सुपर 30 से पढ़ने वाले छात्र आईआईटी में जगह बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan, - फोटो : अमर उजाला
फिल्म को डायरेक्टर विशाल बहल डायरेक्ट कर रहे हैं साथ ही रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले फिल्म शूट की जा रही है। फिल्म सुपर 30 इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। शायद ही आपको पता हो कि मृणाल को पहले आमिर की इस फिल्म के लिए ऑफर आया था।

4 of 5
hrithik roshan
आमिर खान मृणाल को फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन मृणाल ने इस ऑफर को बिना सोचे समझे ही ठुकरा दिया। वहीं, यशराज बैनर के मालिक आदित्य चोपड़ा को भी मृणाल पंसद आई थी। बता दें कि आमिर की ये फिल्म यशराज बैनर तले ही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan
इतना ही नहीं इसके पहले मृणाल का सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के लिए भी आदित्य ने ऑडिशन लिया था, लेकिन उस फिल्म में किसी कारण वह फाइनल नहीं हो पाई। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्म भूमिका में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें