फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा दिल भी कितना पागल है' से 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी...' तक, सुनें कुमार सानू के 10 गीत

Sun, 20 Oct 2019 05:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
kumar Sanu - फोटो : file photo
बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार सानू हमेशा युवा दिलों की धड़कन रहे हैं। उनका जन्मदिन 20 अक्टूबर को होता है। 90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार सानू होते थे। उन्होंने फिल्मों के कई गानों में अपनी शानदार आवाज से दर्शकों के दिलों को जीता।फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। उनके जन्मदिन के इस अवसर पर आइए सुनते है उनके सबसे बेहतरीन 10 गीत।
विज्ञापन

2 of 11
आशिकी - फोटो : file photo
गाना- धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना.... 
फिल्म- आशिकी

आशिकी बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ म्यूजिकल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लगभग सभी गाने कुमार सानू ने गाए हैं। फिल्म का 'धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना' गाना अब तक का सबसे रोमांटिक गाना माना जाता है। इस गाने को अभिनेता राहुल रॉय और अभिनेत्री अनु अग्रवाल पर फिल्माया गया है। फिल्म आशिकी साल 1990 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- तुम मिले दिल खिले...
फिल्म- क्रिमिनल

क्रिमिनल फिल्म का ये गाना अपने आप में जादू बिखेरता है। इस गाने को भी कुमार सानू ने अपनी आवाज दी है। गाने के शब्दों से लेकर इसका म्यूजिक सब बेहतरीन है। इस गाने को अभिनेता नागार्जुन और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया है। फिल्म क्रिमिनल साल 1994 में आई थी। 
 

गाना- मेरा दिल भी कितना पागल है....
फिल्म- साजन

फिल्म साजन का ये गाना दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। कुमार सानू की आवाज में ये रोमांटिक गाना सुनने वालों के दिल को छू जाता है। इस गाने का अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। फिल्म साजन साल 1991 में आई थी। 
 
विज्ञापन

गाना- दिल है कि मानता नहीं...
फिल्म- दिल है कि मानता नहीं

दिल है कि मानता नहीं फिल्म का टाइटल ट्रैक कुमार सानू की आवाज में काफी मीठा सुनाई देता है। प्यार करने वालों के लिए ये आज भी बहतरीन रोमांटिक गानों में से एक है। फिल्म दिल है कि मानता नहीं साल 1991 में आई थी। ये गाना अभिनेता आमिर खान और पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है....
फिल्म- सड़क

फिल्म सड़क का ये गाना संजय दत्त और पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। इस गाने में कुमार सानू की आवाज ने कुछ अलग ही जादू चला दिया है। ये गाना अभिनेता संज दत्त और पूजा भट्ट पर फिल्माया गया है। फिल्म सड़क साल 1991 में आई थी। 
विज्ञापन

गाना- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा....
फिल्म- 1942 ए लव स्टोरी

1942 ए लव स्टोरी फिल्म का ये गाना मन के साथ-साथ आसपास के माहौल को भी बदल देता है। इस गाने को अनिल कपूर पर फिल्माया गया है। फिल्म 1942 ए लव स्टोरी साल 1994 में आई थी। 

गाना- ओ जाना न जाना....
फिल्म- जब प्यार किसी से होता है

ये गाना जब प्यार किसी से होता है फिल्म का है। कुमार सानू और लता मंगेशकर की आवाज ने गाने को अलग जान दे दी थी। इस गाने को सलमान खान और नम्रता शिरोडकर पर फिल्माया गया है। फिल्म जब प्यार किसी से होता है साल 1998 में आई थी। 

गाना- दो दिल मिल रहे हैं....
फिल्म- परदेस

फिल्म परदेस का गाना दो दिल मिल रहे हैं ने भी बॉलीवुड के गानों में अपना जादू बिखेर चुका है। ये गाना अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री महीमा चौधरी पर फिल्माया गया था। ये फिल्म साल 1997 में आई थी। 

गाना- चुरा के दिल मेरा गोरीया चली...
फिल्म- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी

मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म का ये गाना अनू मलिक का कंपोजिशन है लेकिन कुमार सानू और अलका यागनिक की आवाज ने इसमें चार चांद लगा दिए थे। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म साल 1994 में आई थी। इस गाने को अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया है। 
विज्ञापन

गाना- आंखों की गुस्ताखियां माफ हों....
फिल्म- हम दिल दे चुके सनम

फिल्म हम दिल दे चुके सनम का ये गाना कुमार सानू ने गाया है। इस गाने को सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया। ये फिल्म साल 1999 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें