फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स से मिले PM मोदी तो सुपरस्टार की पत्नी हुई खफा, चिट्ठी में बयां किया दिल का दर्द

Sun, 20 Oct 2019 05:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण की पत्नी को पीएम मोदी से शिकायत - फोटो : Social Media
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के खास मौके पर कला और सिनेमा हस्तियों से अपने आवास पर मुलाकात की। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, बोनी कपूर, इम्तियाज अली, अनुराग बसु, सोनम कपूर समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बात से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण की पत्नी उपासना ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

2 of 5
पत्नी के साथ राम चरण तेजा
उपासना ने पीएम को चिट्ठी लिखते हुए कहा है- 'प्रिय नरेंद्र मोदी जी। दक्षिण भारत में हम लोग आपका सम्मान करते हैं और हमें गर्व है कि आप हमारे प्रधानमंत्री हैं। मैं सम्मान के साथ यह बात कहना चाहती हूं कि मुझे ऐसा लगा कि आपके कार्यक्रम में सांस्कृतिक हस्तियों में हिंदी के कलाकार ही शामिल थे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
upasana, ram charan - फोटो : Social Media

उपासना ने आगे लिखा- इस कार्यक्रम में साउथ की फिल्म इंडस्ट्री को नजरअंदाज कर दिया गया। मुझे इस बात का बुरा लगा और उम्मीद है कि इसे सही भावना में लिया जाएगा। जय हिंद।' उपासना के इस पोस्ट के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फैंस कमेंट कर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

4 of 5
PM Modi With Stars - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें खास मुलाकात के मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार व्यापक हैं। बात करते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा- 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलीविजन जगत के तमाम शानदार काम कर रहे हैं। आप लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी जाना चाहिए, जहां देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं।' वहीं पीएम मोदी ने हस्तियों से दांडी में बने गांधी म्यूजियम घूमने की भी अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Modi With Stars - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से आमिर और शाहरुख के अलावा दूसरे स्टार्स के साथ भी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा- 'हमारा फिल्म और मनोरंजन उद्योग विविध और जीवंत है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका व्यापक प्रभाव है। हमारी फिल्में, संगीत और नृत्य लोगों और समाज को जोड़ने का बहुत अच्छा तरीका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें