फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल बाद 'कुछ कुछ होता है' का रीमेक बना तो ये होंगे सितारे, करण जौहर ने किया खुलासा

Sun, 18 Aug 2019 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kuch kuch hota hai - फोटो : social media
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जो सालों बाद भी उतनी ही लोकप्रिय हैं। ऐसी ही एक फिल्म है करण जौहर के निर्देशन में बनी साल 1998 में रिलीज हुई कुछ कुछ होता है। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तीनों के किरदार इतने मशहूर हुए कि आज भी वो उन्हीं नामों से याद किए जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kuch kuch hota hai - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर फैंस करण जौहर से अक्सर इसके रीमेक के बारे में पूछते हैं। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि अगर आज के वक्त में 'कुछ कुछ होता है' बनी तो उसकी स्टारकास्ट क्या होगी। मेलबर्न में आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे करण जौहर से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत रोचक स्टारकास्ट का जिक्र किया।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor, ranveer singh, alia bhatt - फोटो : social media
करण जौहर ने कहा कि 'अगर फिल्म का रीमेक बना तो शायद रणवीर सिंह को राहुल का किरदार दूंगा, आलिया भट्ट को अंजली और जाह्नवी कपूर को टीना का किरदार। रणवीर सिंह ने शाहरुख खान जितनी इंटेंसिटी पैदा की है। आलिया भट्ट अंजली होंगी क्योंकि उनके भीतर वो स्पंक है और जाह्नवी कपूर टीना का रोल करेंगी क्योंकि उस किरदार के लिए उनमें वही नटखटपन है।' 

4 of 5
karan johar - फोटो : social media
इससे पहले मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में करण जौहर ने तिरंगा भी फहराया। तिरंगा फहराने के बाद करण जौहर ने अपना अनुभव शेयर किया और बताया कि वो इसके लिए काफी पहले से ही एक्साइटेड थे।

पढ़ें: विदेशी धरती पर तिरंगा फहराकर भावुक हुए करण जौहर, कहा- 'भारत हम सभी के दिल की धड़कन'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने इस खास अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा- 'यह मेरे लिए बहुत असाधारण और भावनात्मक क्षण रहा है। यहां हमारे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से मुझे अपने महान देश और उसके प्रति सभी लोगों के दिल में प्यार का एहसास हुआ। आज हम एक गौरवान्वित भारतीय हैं, भारत हम सभी के दिल की धड़कन है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें