कृष्णा अभिषेक, गोविंदा
- फोटो : file photo
अभिनेता कपिल शर्मा का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस शो में कई फिल्मी सितारे आते हैं और दर्शकों का मनोरंजन भी करते हैं। हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने मीडिया को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने द कपिल शर्मा शो में गोविंदा वाले एपिसोड में परफॉर्मेंस देने पर कहा है कि वह अपने मामा गोविंद को बहुत मानते हैं, लेकिन उनके साथ हुई अनबन ने उनपर काफी प्रभाव डाला है। कृष्णा अभिषेक ने कहा, 'मुझे लगभग 10 दिन पहले शो में मामा के आने की जानकारी मिली। चूंकि सुनीता मामी उनके साथ नहीं थीं, इसलिए टीम ने सोचा कि मेरे पास कोई वजह नहीं होगी। हालांकि, इस घटना ने मेरे मुंह में बुरा स्वाद छोड़ दिया है। पिछले साल, वह नहीं चाहती थी कि मैं उनके सामने परफॉर्म करूं, लेकिन इस बार मेरे पास खुद को रोकने का मौका था।'