फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चिकनी चमेली' गाने पर ऋतिक रोशन ने की गुंडों की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 16 Nov 2020 06:51 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ - फोटो : फाइल
दुनियाभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं। उनके स्टाइल की न जाने कितने लोग नकल करते हैं। इन दिनों ऋतिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। इन दिनों ऋतिक का एक्शन वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो चिकनी चमेली गाने पर गुंडों की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल ये वीडियो ऋतिक रोशन ने किसी फैन ने बनाया है। इसमें वह कभी गुंड़ों की पिटाई करते नजर आते हैं तो कभी वह हवा से बातें करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को ऋतिक की कई फिल्मों की क्लिप जोड़कर बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Twitter
इस वीडियो के पीछे 'चिकनी चमेली' गाना बज रहा है। इसे सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस खूब पसंद कर रहे है। ये वीडियो इतना वायरल हो चुका है कि ऋतिक ने भी खुद इसे अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है और इसे 'नाइस' बताया है।

4 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : फाइल
ये गाना चिकनी चमेली ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ का है। इस गाने में संजय दत्त और ऋतिक के साथ कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। कटरीना ने इस गाने पर ऐसे मूव्स दिखाए कि आज भी उसकी बहुत तारीफ होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : instagram/hrithikroshan
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इन दिनों ऋतिक अपनी फिल्म कृष 4 में व्यस्त हैं।

तमिल टीवी सीरियल के अभिनेता की हत्या, सीसीटीवी में नजर आए चार संदिग्ध

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें