राकेश रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
कृष 4 लेकर राकेश रोशन ने आगे कहा, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि फिल्म नहीं बन रही है। यह जरूर आएगी। हम इस दिशा में कदम बढ़ाने को तैयार हैं, लेकिन सिनेमाघरों में फिल्मों की आज की स्थिति देखते हुए हम तुरंत इस पर काम नहीं शुरू करने वाले हैं।' उन्होंने कहा, '1 साल तो नहीं लेकिन शायद उसके बाद कर सकते हैं।' अब राकेश रोशन के इस बयान से उन फैंस का दिल टूट जाएगा, जो 'कृष 4' की राह बेसब्री से देख रहे हैं।